14 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, अब तक 116 मामले सामने आए

. शहर में डेंगू प्रभावितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को 14 मरीजों में डेंगू बीमारी की पुष्टि हुई है। इसे मिलाकर अब तक 116 मरीज इस बीमारी की चपेट में आ चुके है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लार्वा सर्वे में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।



जानकारी के अनुसार गुरुवार को 14 नए मामलों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसे मिलाकर अब तक 116 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। यह आंकड़े वे है जिनमें बीमारी की पुष्टि एमजीएम मेडिकल कॉलेज की लैब से मेक एलाइजा जांच में हुई है। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।